‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की नीति पर कर रहा हू काम : अश्विनी चोपड़ा

Summary :

NULL

समालखा : करनाल से सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में समान रूप से विकास करवा रहे हैं। जो उनके पास विकास को लेकर या अपनी समस्या को लेकर पहुंचा उसका कार्य करवाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अपने अभी तक के कार्यकाल में ना खाउंगा और ना ही खाने दूंगा की नीति पर काम करते हुए पारदर्शिता अपनाई है और भविष्य में भी ये जारी रहेगी। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने बुधवार को हलके के गांवों हलदाना, पट्टीकल्याणा, भोड़वाल माजरी, पावटी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया साथ ही अपने कोटे से ग्रांट भी देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फंड कम मिलता है लेकिन विधायकों को ज्यादा मिलता है और उसमें कितना विकास में लगता है कितना गायब हो जाता है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गांव हलदाना में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं तो अखबार चलाता था। मुझको राजनीति नहीं आती और ना ही मैंने राजनीति की है। मैंने तो समाज की सेवा की है। नेता पैसे बनाते हैं और बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और ना खाऊंगा ना ही खाने दूंगा, स्वच्छता का नारा दिया था। जिसमें वे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा की की नीति पर वे काम कर रहे हैं। ये मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मैंने जो रूपया बांटा है उसकी भी जांच करवाई जानी चाहिए ताकि ये पता लगे कि मैंने ग्रांट ठीक बांटी है या नहीं इसका भी पता चला सके। सांसद ने कहा कि उन्हें फंड कम मिलता है कि फिर भी जो मिल रहा है उससे सभी क्षेत्रों में समान विकास किया जा रहा है। विधायकों द्वारा कितना विकास करवाया जा रहा है इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों को सांसद से ज्यादा फंड मिलता है लेकिन विकास के लिए कितने पहुंचते हैं और कितने गायब हो जाते हैं इसका उन्हें नहीं पता।

उन्होंने कहा कि विधायक को तो एक विधानसभा को देखनी पड़ती है जबकि उन्हें नौ विधानसभा में काम करवाना पड़ता है। इससे पहले गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सांसद का फूलमालाओं, पगड़ी व शॉल भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मन्जीत डिकाडला, निगरानी कमेटी संयोजक विनोद छौक्कर, बापौली मंडल प्रभारी कृष्ण छौक्कर, प्रताप आट्टा, सरपंच सुभाष गुप्ता, अनिल छौक्कर, सीमा वर्मा, राजेन्द्र हल्दाना, जिला पार्षद नरेश गोस्वामी, कुलदीप जांगड़ा, बलबीर छौक्कर, गांव पावटी में सरपंच शर्मिला के ससुर, मामन सिंह, राधेश्याम जिंदल, समाज एवं शिक्षा अधिकारी एसईपीओ ममता, गांव भोड़वाल माजरी में सरपंच पति विजयपाल, खुशदिल सरपंच सिवाह, जसबीर, सरपंच हलदाना पंडित शिव कुमार, सुरेन्द्र छौक्कर, एसडीएम गौरव कुमार व डीएसपी नरेश अहलावत, सांसद पी.ए. वीरेन्द्र गौतम सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

– सुरेश निरंकारी

Desk Team