भिवानी : जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायक नैना चौटाला ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के भाजपा से गठबंधन को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फैसला करेंगे। चौटाला ने यहां चरखी दादरी रेस्ट हाऊस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।
चौटाला ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी महिला विधायक राज्य के गृहमंत्री अनिल विज से मिलेंगी।
विधायक विज से राज्य में आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए योजनाएं बनाने का आग्रह करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हरियाणा में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। विधायक बनने के बाद चौटाला ने पहली बार यहां जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।


Download Android App
Download iOS App



