हिसार : हरियाणा में हिसार से इंडियन नेशनल लोकदल (इंनेलो) सांसद दुष्यंत चौटाला ने जुलाना हलके में सैनिक शिक्षण संस्थान स्थापित करने की मांग को लेकर आज सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से मुलाकात की।
श्री चौटाला ने मुलाकात के दौरान जुलाना हलके के बुढाखेड़ा लाठर गांव में मल्टी डिसिप्लीनरी(बहु-विषयक) सेना संस्थान खोलने तथा इसका नामकरण शहीद मेजर संजीव लाठर के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर उनके साथ जुलाना से इंनेलो विधायक परमिंदर ढुल भी थे। श्री चौटाला ने जनरल रावत को अवगत कराया कि बुढाखेड़ा लाठर गांव की पंचायत सैनिक शिक्षण संस्थान के लिये 25 एकड़ भूमि सेना को निशुल्क उपलब्ध कराने को तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



