बर्लिन : दक्षिण जर्मनी में आश्रय स्थल में आग लगने से आज दो लोगों की मौत हो गयी। जर्मन पुलिस ने यह जानकारी दी है। आग में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें एक 54 वर्षीय वृद्धा और एक 56 वर्षीय वद्ध है। इसके अलावा दम घुटने से कई लोगों की हालत गंभीर है लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।
पुलिस ने बताया आज तड़के दक्षिण स्ट्टगार्ट के उत्तर में मार्कग्रोईनइनजन शहर की एक इमारत में आग लग गयी। आग लगने के समय इमारत के अंदर दो शरणार्थी सहित नौ लोग थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे किसी प्रकार की नफरत वाले अपराध के संकेत नहीं दिखाई देते।


Download Android App
Download iOS App


