Haryana में सरकार गठन की कोशिश तेज, अमित शाह और मोहन यादव को बनाया गया पर्यवेक्षक

Summary :

Haryana: हरियाणा में भाजपा ने सरकार गठन के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संसदीय बोर्ड का पर्यवेक्षक बनाया है। इन दोनों पर विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी होगी। यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया। Highlights Haryana में सरकार गठन की कोशिश तेज अमित शाह और मोहन यादव को बनाया गया पर्यवेक्षक 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी की जीत Haryana में सरकार गठन की कोशिश तेज हरियाणा में विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। इसमें दोनों नेता शामिल होंगे। इन…

Haryana

Haryana: हरियाणा में भाजपा ने सरकार गठन के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संसदीय बोर्ड का पर्यवेक्षक बनाया है। इन दोनों पर विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी होगी। यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया।

Highlights

  • Haryana में सरकार गठन की कोशिश तेज
  • अमित शाह और मोहन यादव को बनाया गया पर्यवेक्षक
  • 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी की जीत

Haryana में सरकार गठन की कोशिश तेज

हरियाणा में विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। इसमें दोनों नेता शामिल होंगे। इन दोनों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनने की जिम्मेदारी होगी। सीएम मोहन यादव को पहली बार भाजपा ने किसी राज्य का पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा में सीएम फेस के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगा दी है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय है।

नायब सिंह सैनी बन सकते दुबारा मुख्यमंत्री

Haryana Politics: BJP की रैली में कांग्रेस के कामों को गिनवा गए CM नायब  सैनी, चौंक गए अशोक तंवर, DPRO सस्पेंड - News18 हिंदी

इसी साल मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई थी। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा था। वहीं, मोहन यादव ने हरियाणा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। उन्होंने प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया था। इसमें से चार सीटों पर प्रत्याशी जीत का परचम लहराने में सफल हुए। सीएम मोहन यादव ने हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार को राहुल गांधी की हार बताया था।

90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी की जीत

Haryana CM Nayab Saini to contest from Ladwa, says state BJP chief -  Hindustan Times

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। जबकि, कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन बाद में भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी उभरी। इस चुनाव के नतीजे में जजपा और ‘आप’ का भी सफाया हो गया। हरियाणा में जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 10 विधायक शपथ ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta