चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया है।
मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी
निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है।
इससे पहले मतदान 1 अक्टूबर को होना था। अब वहां एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित
वहीं जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा, पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार का हवाला देते हुए शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख 8 अक्टूबर कर दी है।
ईसीआई ने कहा कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की स्मृति में आसोज अमावस्या उत्सव मनाने की सदियों पुरानी प्रथा को कायम रखा है।
मतदाताओं की कम हो सकती है भागीदारी
आयोग की अधिसूचना में कहा गया है कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है और इससे हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।
हरियाणा में चुनाव की तारीख बदली, 5 अक्टूबर को मतदान, जम्मू-कश्मीर के साथ 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Summary :
चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया है। मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान 1 अक्टूबर को होना था। अब वहां एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित वहीं जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा, पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर को और तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा। जम्मू-कश्मीर और…


Download Android App
Download iOS App



