Elvish Yadav के घर पर फायरिंग करने वाले इशांत उर्फ इशू का एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती

Summary :

Elvish Yadav Shooter Encounter: हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी का फरीदाबाद सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, जिस आरोपी का एनकाउंटर किया गया उसका नाम इशांत उर्फ इशू गांधी है, जो फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का…

Elvish Yadav Shooter Encounter: हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी का फरीदाबाद सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच की टीम ने एनकाउंटर किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, जिस आरोपी का एनकाउंटर किया गया उसका नाम इशांत उर्फ इशू गांधी है, जो फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। इशू गांधी ने पुलिस टीम पर ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस एनकाउंटर पर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Elvish Yadav Shooter Encounter
Elvish Yadav Shooter Encounter

Elvish Yadav House Firing: फायरिंग की पूरी घटना

घटना रविवार तड़के करीब सुबह 6 बजे की है, जब दो हमलावर बाइक पर सवार होकर एल्विश यादव के घर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को निशाना बनाया, जबकि एल्विश यादव खुद उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। उस वक्त उनके माता-पिता और केयरटेकर घर में थे। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

इस मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला निजी दुश्मनी या रंगदारी वसूली से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 506 (धमकी देना) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Elvish Yadav House Firing
Elvish Yadav House Firing

हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि गोलीबारी नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया द्वारा करवाई गई थी। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि एल्विश यादव सट्टेबाज़ी का प्रचार करता है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं। गैंग ने यह भी चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सट्टे का प्रमोशन करता पाया गया, उसे गोली या धमकी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

Neha Singh