करनाल : सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के सैकड़़ों कर्मचारियों ने मांगों को लागू करवाने के लिए जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। प्रदेश सरकार की दमनकारियों नीतियों, वादाखिलाफी और अधिकारों के हनन को लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा देखने को मिला। सुबह से ही कर्मचारी फव्वारा पार्क में इक्टठा होना शुरू हो गए थे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार नए-नए हथकंडे अपनाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है मगर कर्मचारियों की एकजुटता ऐसा नहीं होने देगी।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान ओमप्रकाश सिहमार ने की व संचालन जिला सचिव कृष्णचंद शर्मा ने किया। ओमप्रकाश और कृष्णचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरते हुए कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को बढ़ा रही है। बातचीत करने की बजाए एस्मा लगाकर दमन के रास्ते पर चल रही है। एमपीएचडब्लयू, यूनीवर्सिटी कुरुक्षेत्र में चल रहे आंंदोलन तथा रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का हल करने के लिए बातचीत का रास्ता सरकार अपनाए। जिला सचिवालय के बाहर डीएसपी ने कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। 12 बसों में कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले जाया गया।
इनेलो के जेल भरो आंदोलन के पीछे है भाजपा : तंवर
फव्वारा पार्क के बाहर रिहा कर दिया गया। इस अवसर पर सतपाल सैनी, ओपी माटा, रमेश कांबोज, वीरभान, सुशील गुर्जर, कुलदीप बल्ला, रोशन गुप्ता, अशोक पांचाल, रूपा राणा, बिजनेश राणा, मधु शर्मा, सुदेश, रोशनी, शिमला, विजय शर्मा, मलकीत सिंह, कर्मवीर शर्मा, सतपाल सरोहा, धर्मवीर जांगड़ा, बलराज, अनिल सैनी, जगतार सिंह, जगपाल राणा, जरासो देवी, सुरेश रसीन, महेंद्र पांचाल, सुरेश पाल, जयपाल, सियानंद परोचा, मुकेश जांगड़ा, राजिंद्र राणा, रिषीपाल, तेजपाल राणा, सोमदत्त शर्मा, सरूप सिंह, प्रमोद राणा, शीशपाल, सतीश मान, इंद्रजीत चिनालिया, राजकुमार, धीरज सिंह रावत, राकेश राणा व पाल सैनी मौजूद रहे।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



