झज्जर : घने कोहरे के कारण एक खड़े ट्रक में कार के टकरा जाने से एक पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी हादसे मे मृतक व्यक्ति का बेटा और बेटे का एक दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। शुक्रवार की अलसुबह झज्जर-गुड़गांव रोड़ पर हुए इस सड़क हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति दुबई से लौटा था। कार के टकारते ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि घटना में घायल हुए दो लोगों को घायलावस्था में झज्जर के एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बहादुरगढ़ के एक निजि अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी जिले के गांव कादमा निवासी पूर्व सैनिक सुरेश शर्मा पिछले करीब दो वर्षों से दुबई में नौकरी करता था। शुक्रवार की अलसुबह दुबई से लौटते हुए उसका पुत्र अंकित और उसका एक दोस्त सचिन एयरपोर्ट से लेकर गुड़गांव झज्जर के रास्ते वापिस कादमा की ओर जा रहे थे। अलसुबह छाए घने कोहरे के कारण झज्जर बाईपास के पास खड़ा एक ट्रक उन्हें नजर नहीं आया और उनकी कार खड़े ट्रक में जा टकराई।
गाड़ी की टक्कर इतनी भयंकर थी की गाड़ी चकनाचूर हो गई और पूर्व सैनिक सुरेश ने मौके पर दम तोड दिया। वहीं उसके पुत्र अंकित को गंभीर रुप से घायल होने के कारण बहादुरगढ के एक निजि अस्पताल में भेजा गया व उसके दोस्त सचिन को झज्जर के एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
(विनीत नरुला)


Download Android App
Download iOS App



