Faridabad AC Blast: देर रात AC में हुआ भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Summary :

Faridabad AC Blast: हरियाणा के फरीदाबाद में एक घर में देर रात AC में भीषण ब्लास्ट हो गया जिससे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि घर में लगे स्पिल्ट AC में धमाका होने की वजह से आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं भर गया जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। Faridabad Blast News फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में परिवार सो रहा था…

Faridabad AC Blast: हरियाणा के फरीदाबाद में एक घर में देर रात AC में भीषण ब्लास्ट हो गया जिससे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि घर में लगे स्पिल्ट AC में धमाका होने की वजह से आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं भर गया जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

Faridabad Blast News

Faridabad AC Blast
Faridabad AC Blast

फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में परिवार सो रहा था तभी AC में धमाका हो गया और पूरा घर कुछ ही देर में धुएं से भर गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और उनका बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। AC में हुए भीषण धमाके के बाद पति, पत्नी और बेटी की दम घुटने से मौत हो गई है।

Faridabad News Today

घर में लगे AC में ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी और घर से धुएं का गुबार निकल रहा था। इस घटना के बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन तब तक घर खाक हो गया था और परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने धुएं के कारण राहत बचाव और आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पडा था।

कैसे हुआ हादसा

Faridabad AC Blast
Faridabad AC Blast

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में राकेश मलिक अपने परिवार के साथ रहते थे लेकिन AC में आग लगने की वजह से दूसरी मंजिल में सचिन का परिवार था। बता दें कि आग राकेश मलिक के AC में लगी थी लेकिन धुआं दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा जिसमें उनके परिवार में सचिन, रिंकू और सुजान की मौत हो गई और वहीं उनता बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ALSO READ: डूबने वाला है शाहजहां का प्यार! यमुना ने ताजमहल को दिखाया रौद्र रूप, दीवारों तक पहुंचा पानी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।