फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विक्रम कपूर ने आज सुबह 6 बजे अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही, पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि विक्रम कपूर 2020 में अपने पद से रिटायर होने वाले थे।


Download Android App
Download iOS App



