Faridabad Husband Murder Case: फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें एक हिंसु महिला ने अपने मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। इस हत्या को हादसा दिखाने के लिए पति के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने इस मामले में आरोपी पत्नी कविता और प्रेमी रियाउल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ये बात सामने आई कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध के बारे में पति को मालूम हो गया था। जिसके बाद वह विरोध करने लगा था। फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची।
Faridabad Wife Kills Husband: ऐसे खुला राज़

जानकारी के अनुसार, मेवला महाराजपुर क्षेत्र में 30 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण किसी ट्रैन के गुजरने से वह दो टुकड़ों में बंट गया था। उसकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। लेकिन संदेश होने पर घटना की जांच सिविल पुलिस को दे दी गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 जनवरी को मृतक के भाई सन्नी ने पुलिस चौकी सेक्टर 46 में अपने भाई सुमन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सन्नी ने सुमन की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों के बारे में शक जाहिर किया।
पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ की, तो सारे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि मृतक सुमन को उसकी पत्नी और प्रेमी रियाउल के अवैध संबंधो के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद उसने पत्नी को डाट फटकार लगाई थी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
Extra Marital Affair Murder: शराब पिलाकर, पत्थर से किया सिर पर वार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत 30 नवंबर 2025 को रियाउल ने सुमन को रेलवे ट्रैक के आस-पास के इलाके में बुलाया। बातचीत के दौरान उसको शराब पिलाई, जब वह नशे में हो गया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि यह मामला ट्रेन हादसा लगे। रात में किसी ट्रेन के आने से उसका शव दो टुकड़ों में बंट गया था। जिससे उसको पहचान पाना बहुत मुश्किल हो गया।
एक ही कंपनी में काम करते थे कविता और रियाउल

आरोपी पत्नी कविता (29) जिला गोड्डा झारखंड की रहने वाली है, जबकि आरोपी प्रेमी रियाउल (30) पश्चिम बंगाल के जिला मालदा का रहने वाला है। दोनों मेवला महाराजपुर फरीदाबाद में रह रहे थे। कविता और रियाउल एक ही कंपनी में काम करते थे। रियाउल टेलर था जबकि कविता हेल्पर थी। मृतक सुमन ऑटो चालक था। कंपनी में दोनों की पहचान हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के सिर प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि दोनों ने मिलकर सुमन की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: Hapur: रातभर बाहर था पति, सुबह बेड पर खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश, किसने की हत्या? पुलिस भी हैरान


Download Android App
Download iOS App




