किसानों की टोल घेरने की चेतावनी का जिले में शनिवार को खासा असर नहीं दिखा। जिले के सभी टोल पर यातायात अन्य दिनों की तरह सामान्य तरीके से चलता रहा। सभी टोल के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगारोधी वाहन तैनात किए गए। पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप के अनुसार, बबलू हुड्डा सहित तीन किसान नेताओं को छांयसा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। जिले के सभी टोल प्लाजा पर एक एसीपी, संबंधित थाने की पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस बल भी तैनात रही।
गौरतलब है कि जिले में बदरपुर बार्डर, गुरुग्राम मार्ग, केजीपी, पाली क्रशर जोन और धौज में टोल प्लाजा हैं।
डीसीपी मुख्यालय डा. अर्पित जैन ने बताया कि भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



