जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक के ए राजा पर मामला दर्ज

Summary :

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रमुक उप महासचिव ए राजा पर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अन्नाद्रमुक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक हालिया संवाददाता सम्मेलन का हवाला देते हुए अन्नाद्रमुक की कानूनी शाखा ने कहा कि राजा ने जयललिता और पलानीस्वामी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Shera Rajput