सरकार आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : हुड्डा

Summary :

हुड्डा ने जनक्रांति रथ यात्रा का तीसरा चरण पुन्हाना से शुरू किया इससे पहले हुड्डा पहला और दूसरा चरण होडल और समालखा से शुरू कर चुके हैं।

पुन्हाना/पिनगवां : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनक्रांति रथ यात्रा का तीसरा चरण पुन्हाना से शुरू किया इससे पहले हुड्डा पहला और दूसरा चरण होडल और समालखा से शुरू कर चुके हैं। रथ यात्रा शुरू होने से पहले पुन्हाना की अनाजमंडी में एक विशाल जन सभा आयोजित की गई। जिसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री एंव विधायक करण दलाल, विधायक उदय भान शारदा राठोर सहित काफी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर रैली को सम्बोधित करते हुऐ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेवात और मेवातवासियों से उनके परिवार की काफी नजदीकी रही है जब मेवात के लोग पाकिस्तान जा रहे थे तब मेरे पिता रणबीर सिंह हुड्डा ने महात्मा गांधी के साथ मेवात आकर लाखों मेवातियों को पाकिस्तान जाने से रोका था।

उनके पिता ने मेवात के बहादुर लोगों से उनकी सुरक्षा और उन्हें पूरा सहयोग देने का वादा किया था। आज वो भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर मेवात का विकास चहाते हैं। उन्होंने कहा कि उनको मौका मिला तो मेवात को विकास के मामले में नम्बर एक पर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वो मुख्यमंत्री थे तो मेवात के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार देने में मेवात के लोगों को बराबर कर हिस्सा दिया था, अगर आगे भी जनता के सहयोग से मौका मिला तो मेवात की समस्याओं के समाधान को प्राथमिक्ता पर रखा जाऐगा। उन्होंने कहा मौका मिला तो मेवात कैनाल, मेवात यूनिवर्सिटी और रैल को वो ही ला सकते हैं। उनकी सरकार रहते तीनों कामों पर काम शुरू हो गया था। उनकी सरकार के रहते जितना विकास मेवात और प्रदेश का हुआ इतना किसी सरकार में नहीं हुआ।

हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों से किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा डिजिटल सरकार है। जहां किसानों के खाद बीज पर रेट तो बढ़ाती है साथ ही खाद बीज प्रति बेग कम करती है। इससे किसानों को डबल मार पड़ रही है। उनकी सरकार में 8 रुपये 24 पैसे टेक्स था लेकिन भाजपा ने 17 रुपये टेक्स कर दिया है। भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देने की बजाय छीन रही है। वहीं उन्होंने जनता से पूछा उनकी सरकार में कितनी बिजली आती थी और अब कितनी आती है। लोगों के जवाब पर हुड्डा ने कहा आखिर बिजली कहां गई।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team