करनाल : भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गन्ना उत्पादक किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश का जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शुगर फैड के मौजूदा चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया के रहते शुगर मिल का भला नहीं हो सकता। किसानों का लगातार अहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे यदि नहीं मानी गई तो आन्दोलन पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।
शुगर मिल के सामने कुरुक्षेत्र के 11 किसानों के साथ-साथ करनाल के 2 किसानों ने प्रदेशाध्यक्ष रतनमान और कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गिरफ्तारी दी। शुगर मिल गेट पर धरने का 11वां दिन था। आज भी कोई जनप्रतिनिधि किसानों की पंचायत में नहीं पहुंचा। किसानों का गुस्सा आज 7वें आसमान पर था। गिरफ्तारी देने के लिए किसान नेता बलविन्द्र सिंह और प्रदेश सचिव मेनपाल की अध्यक्षता में किसान पहुंचे।
किसानों पर दर्ज बिजली चोरी के मामले होंगे वापस
किसान सतविन्द्र सिंह, अमर सिंह, अंग्रेज सिंह, मामचन्द, सुखराज शर्मा, प्रेम सिंह, बलविन्द्र सिंह बाजवा, कृपाल सिंह और प्रदीप कुमार शामिल थे। इसके अलावा करनाल के दो किसानों ने गिरफ्तारी दी। धरना स्थल पर किसानों का उत्साह देखने लायक था। धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए युवा बोलेगा मंच के प्रदेशाध्यक्ष जे.पी शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने किसानो को अपनी तरफ से पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। किसान नेताओं ने इस मौके पर कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को लुभाने के लिए नये-नये वायदे कर रही है।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



