हॉकी खिलाड़ी और हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR दर्ज हुई है। उन पर उत्पीड़न का आरोप लगा था बता दें संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोप लगाए थे।
इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद संदीप ने फैसला किया है कि वो जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक अपने खेल विभाग का कामकाज नहीं देखेंगे। साथ ही खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
संदीप सिंह ने आरोपों से किया इनकार
संदीप सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ये उनकी छवि को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा मेरी छवि को खराब करने की कोशिश है। मुझे उम्मीद है कि मेरे खिलाफ जो गलत आरोप लगे हैं उनकी अच्छे से जांच होगी। मैंने जांच पूरी न होने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को दे दी है।
मिलने के बाद की बदतमीजी
महिला ने कहा कि वह संदीप से उनके घर-ऑफिस पर मिलने को राजी हो गईं। वह वहां कुछ और कागजात लेकर गई थीं। उन्होंने आरोप लगाए कि जब वो वहां गईं तो मंत्री ने उनसे यौन उत्पीड़न किया।बता दें संदीप कुरुक्षेत्र की पहावा से भारतीय जनता पार्टी के एमएलए हैं।


Download Android App
Download iOS App



