करनाल : सोमवार की देर शाम रेलवे रोड स्थित सिग्नल अस्पताल में अचानक आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अस्पताल में 35 मरीज भर्ती थे। गनीमत रही क्यों ने समय रहते बाहर निकाल लिया गया और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया। आग ग्राउंड फ्लोर स्थित एक ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना मिलते ही जिले की सभी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर बड़ी कड़ी मशक्कत से काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर थी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम रेलवे रोड स्थित संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल में जब सब कुछ सामान्य चल रहा था डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे कि अचानक भगदड़ मच गई कुछ देर में पता चला कि ग्राउंड फ्लोर स्थित एक ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है जैसे ही खबर फैली तो अस्पताल में भगदड़ मच गई सबसे पहले आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया इसके अलावा पहली मंजिल पर जितने भी मरीज भर्ती थे उनको सुरक्षित निकालकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुँचाया गया। इसी दौरान एहतियात के तौर पर करनाल जिले की सभी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।


Download Android App
Download iOS App



