हरियाणा में गुरुग्राम जिले के सेक्टर 81 में सिकंदरपुर गांव के निकट एक फर्नीचर बाजार में आग लग गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात को आग लगी और इसे बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन दस से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने कहा कि आग बुझाने में लगभग पांच घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



