रोहतक: पीजीआई वर्कशॉप स्थित झाडियों में बुधवार दोपहर को आग लग गई। आग विकराल रूप लेती इससे पहले स्थिति पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना पीजीआई कर्मचारियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुखी झाडियां होने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ‘वलनशील पदार्थ फैका गया है, जिसके कारण यह आग लगी है। हालांकि आग विकराल रूप लेती इससे पहले दमकल विभाग की गाडियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पीजीआई की वर्कशॉप में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और देखा कि आग सुखी झाडियों में लगी हुई है। करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पीजीआई वर्कशॉप स्थित झाड़ियों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



