करनाल : तेजी से बढती हुई बेरोजगारी हन्नी ट्रैप जैसे अपराध को लगातार बढ़ावा दे रही है। हैरानी की बात यह है कि अपने हुस्न के जाल में फांसने वाले गिरोह बन गए है। जो बड़े बड़े लोगों और व्यापारियों को ना केवल फांस रहे है। बल्कि अपने हुस्न के जाल में फंसा कर युवतियों गिरोह के माध्यम से ब्लैकमेल भी कर रही है। करनाल पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक 26 साल की युवती को भी काबू किया है। इसके साथ-साथ उसका नकली पति भी पुलिस ने दबोच लिया है। अभी इस गिरोह का एक साथी फरार है। जिसे काबू किया जाना बाकी है। हन्नी ट्रैप का शिकार हुआ एक व्यापारी है। जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हन्नी ट्रैप के इस खेल में एक अन्य युवती भी शामिल है जिसके साथ करनाल में शारीरिक संबंध बनाए गए थे।
दरअसल यूपी के शामली के रहने वाले एक व्यापारी ने करनाल पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि कुछ महीनें पहले उसकी मुलाकात एक युवती से पानीपत में हुई थी। पानीपत में युवती ने जब पता लगाया कि युवक व्यापारी है तो उसने अपने प्रेम जाल में फांस लिया। इस दौरान व्यापारी के युवती से शारीरिक संबंध बन गए। बाद में युवती ने बताया कि वह करनाल की रहने वाली है। इस दौरान व्यापारी लगातार फोन पर युवती के संपर्क में रहा। बीती 14 दिसंबर को व्यापारी युवती के कहने पर करनाल आ गया। उसने सैक्टर-13 में स्थित एक मकान में अपनी सहेली से मिलवाया। योजनाबद्ध तरीके के तहत युवती यह कह कर कमरे से बाहर हो गई कि वह मार्किट में किसी काम से जा रही है।
इस दौरान युवती की सहेली ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और बाहर खडी युवती ने विडियों फिल्म बना ली। थोडी ही देर में करनाल में रहने वाली अचानक वो लडकी सामने आ गई और बोली की उसका पति आ गया है और जल्दी से छिप जाओ। इससे पहले दोनो छिपते अचानक एक व्यक्ति अंदर आया और मारपीट करने लगा। उसने व्यापारी का पर्स और 80 हजार रूपये छीन लिए। व्यापारी के मुताबिक उसने बाद में 20 लाख की डिमांड कर डाली और धमकी दी कि वह उसका न्यूड विडियों वायरल कर देगी। आखिरकार 6 लाख में सौदा तय हो गया। आज करनाल में जैसे ही विडियों बनाने वाली युवती और उसका साथी 6 लाख रूपये लेने आए तो पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। पकडे गए एक आरोपी का नाम साहिल निवासी झज्जर बताया जा रहा है। जबकि एक ओर आरोपी अभी फरार है जो रोहतक का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने 6 लाख रूपये बरामद कर लिए है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



