कैथल: लगभग ढाई वर्ष पूर्व गोवंश तस्करी मामले में वांछित यूपी निवासी आरोपी महफूज को गौवध अधिनियम, पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम व भादसं. की धाराओं के तहत को थाना ढांड पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में लिप्त 3 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना ढांड में संगरौली निवासी ईशम ङ्क्षसह की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 14 जनवरी 2015 की रात गांव क्षेत्र में एक गाड़ी पलटी पाई गई जिसके पास एक कार भी खड़ी थी।
दोनों गाडिय़ों में गाय व बछड़े लदे हुए थे जहां 2 गाय व एक बछड़ा मृत पाया गया। गाड़ी पलटने के कारण कुछ गाय-बछड़े खेतों की तरफ भाग गए। अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में जिला सहारनपुर यूपी के गांव मेधामाजरी निवासरी बिरजा, रुस्तमबेगी निवासी हसनदीन व नाजरबेगी निवासी वाजिद सहित 3 आरोपी पहले ही ढांड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हंै।


Download Android App
Download iOS App



