रेवाड़ी : युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को बीती शाम धारूहेडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भटसाना निवासी दीपक पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। हत्या की उक्त वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी अनुसार गत 22 अप्रैल की रात को खरखडा के नजदीक खरखडा निवासी अमित अपने दोस्त भटसाना निवासी विकास के घर गया था। रात को भटसाना निवासी विकास अपने गांव के ही लडके धर्मेन्द्र की जायलो गाडी में अमित को छोडऩे के लिए खरखडा जा रहे थे। रास्ते में खरखडा के नजदीक ही कुछ युवक सड़क के बीच में कार लगाकर शराब पी रहे थे। इन्होंने आगे जाने के लिए सडक पर खडी कार को साईड में हटाने को कहा तो कार में बैठे 3-4 युवक नीचे उतरे और लोहे की रॉड से तीनो पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी।
घायल हुए युवको को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण अमित के परिजनो ने उसे गुरूग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने विकास की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



