धारूहेडा: शहर के सोहना रोड स्थित पुराने नगरपालिका परिसर जिसे अब दमकल विभाग का कार्यालय बना दिया गया है, वर्तमान मे अवैध वाहनों की पार्किंग का केन्द्र बना हुआ है। कार्यालय के सामने दमकल वाहन खडा रहता है जिसके सामने अवैध वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहती है। ये कतारें किसी भी संभावित हादसे को निमंत्रण देती हुई प्रतीत होती है। शहर के लोगो रामकिशन, रोहित, विनोद, राजकुमार, शिवप्रसाद, विश्वास देव, हरिनारायण, मोहन कुमार, सुचित आदि के अनुसार दमकल केन्द्र के सामने अवैध वाहन हमेशा खडे रहते है जिसे लेकर कभी भी कोई कदम नही उठाया जाता।
दमकल वाहन के सामने वाहनों के खडे होने के कारण कई बार दमकल को निकलने मे काफी परेशानी का सामना करना पडता है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही दमकल वाहन तेजी से निकलने के लिए प्रयासरत होता है। लेकिन अवैध वाहनों की पार्किंग होने के चलते देरी हो जाती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगो ने दमकल कार्यालय के सामने खडे होने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
-जैतोई


Download Android App
Download iOS App



