गुरुग्राम: अमर शहीद चौ0 गालम सिंह किल्होड संस्थापक गढ़ झाड़सा तीन सौ पैंसेठ स्मृति मार्ग पर आज फिर हजारों-हजारों लोग सुबह से शाम तक घण्टों-घण्टों जाम में फसे रहे। बीजेपी की सरकार जब से सत्ता में आई है तभी से गुरुग्राम शहर के सभी चौराहे, सभी सड़कें व गुरूग्राम नगर निगम क्षेत्र में पडने वाले सभी गांव व नेशनल हाईवे गुरूग्राम बीजेपी के ढाई वर्षो के कुशासन में जाम की भयंकर समस्या से जुझ रहे है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह आज फिर अपने गांव झाड़सा से गुरूग्राम शहर में आने के लिए हजारों लोगों के साथ भीषण गर्मी में घण्टों जाम में फंसें रहे। बीजेपी की सरकार पिछले ढाई वर्षो से ज्यादा के कुशासन में गुरूग्राम शहर के चौराहो व सड़को से जाम खुलवाने में पुरी तरह विफल रही है।
बार-बार जाम का मुद्दा लगभग सभी समाचार पत्रों ने उठाया है। बीजेपी की सरकार में ढाई वर्ष के कुशासन में गुरूग्राम को गुरूजाम सिटी बना दिया है। केन्द्र के मंत्री व बीजेपी के मुख्यमंत्री व मंत्री बार-बार झूठ बोलकर लोगों को जाम फ्री होने की हवाई बात करते है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने बीजेपी की भारत सरकार व प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से ढाई वर्षो के कुशासन में भी नही चलवा सकी वह सरकार क्या चलाएगी। बीजेपी की भारत सरकार व प्रदेश सरकार के कुशासन को जाम में फसने वालेे लोग गालिया निकालने लगे है। लेकिन बीजेपी की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



