पानीपत : कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव शौर्यवीर कादियान ने जिला के गांव कालखा में अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा व पंजाब दोनो प्रदेशों की कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा व पंजाब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर अपने प्रदेशों व देश का नाम रोशन किया हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल में सरकार की खेल नीति सबसे बेहतर साबित हुई। जिसकी वजह से प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर प्रदेश का सम्मरन बढ़ाया। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश में 2019 में कांग्रेस की सरकार फिर से आने पर खिलाडिय़ों को पहले से भी ज्यादा सुविधाएं दी जाएगी। वहीं सांसद ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए शौर्यवीर कादियान व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
विकास की बजाय भाजपा की सोच बंटवारे की: दीपेंद्र हुड्डा
इस अवसर पर पंजाब से आए मंत्री प्रतिनिधि जावेद अख्तर, एनएसयूआई पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा व पंजाब एनएसयूआई प्रभारी विशाल चौधरी ने भी खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर धर्मेंद्र अहलावत, राजपाल कादियान, रणबीर कादियान, जयदीप पंच, बिट्टू मलिक, रोबिन कल्याण, सुलतान कालखा, महेंद्र कालखा, विक्रम मलिक, मंदीप कल्याण, राहुल, राममेहर आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



