लड़की ने दबंग बनकर ट्रैफिक पुलिसवाले को पीटा

Summary :

NULL

हरियाणा : रोहतक की एक लड़की ने साहस दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिस के मनचले जवान को सबक सिखाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिपाही की हरकत से परेशान बहादुर लड़की ने उसे कई थप्पड़ लगाए और मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों को दी। लड़की शेयरिंग ऑटो में बैठकर कराटे क्लास से अपने घर आ रही थी।

तभी उस ऑटो में बैठा ट्रैफिक पुलिस का एक जवान लड़की को परेशान करने लगा है। आरोप है कि सिपाही लगातार लड़की उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था और उससे दोस्ती करने की गुजारिश कर रहा था।

सिपाही की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने उसे दो-तीन चांटे जड़ दिए और घटना की शिकायत सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने बाद आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है और अभी मामले की तहकीकात की जा रही है। लड़की ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उसने सिपाही आई कार्ड भी देखा था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team