सिरसा : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेस चुनावी दंगल में बेहतरीन पहलवानों को उतारेगी और कांग्रेस के ये पहलवान जीत का गोल्ड मैडल लेकर आएंगे। तंवर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से आने वाले 3-4 दिनों में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने यह दावा किया कि कांग्रेस की बस परिवर्तन यात्रा में लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिला और कांग्रेस प्रदेश की दस सीटों पर विजयश्री हासिल करेगी।
डा. तंवर सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री के संग इनैलो नेता अभय ङ्क्षसह चौटाला की मुुलाकात पर तंवर ने कहा कि इनैलो ने पांच साल तक विपक्ष की भूमिका अदा ही नहीं की, बल्कि सत्तापक्ष के साथ मिले रहे। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर डा. तंवर ने कहा कि आप ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गठबंधन के लिए बातचीत की।
इस सिलसिले में एक-दो अनौपचारिक बैठकें भी हुईं। पार्टी हाइकमान ने हमारे से इस संदर्भ में रायशुमार की। लेकिन कुल मिलाकर यही निष्कर्ष रहा कि कांग्रेस मजबूत है और आप से गठबंधन की आवश्यकता की दरकार नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



