पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा और दंगों के रास्ते राजनीति में आये। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने दम पर केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती नहीं पेश कर सकी जिससे भाजपा का विकास हो गया।
उन्होंने कहा, ”मोदी दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं। वह फासीवाद के राजा हैं। अगर एडोल्फ हिटलर जिंदा होता, तो मोदी की गतिविधियों को देख कर खुदकुशी कर लेता।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने कहा, ”अगर राहुल गांधी केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें दूसरों से मदद मांगनी होगी।”
मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिए : ममता
उन्होंने दावा किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा, ”एक बार मोदी सत्ता से बाहर हो जाएं, तो हम सभी एक नये भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे।” ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपनी लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App




