पानीपत: जब से केन्द्र सरकार ने जीएसटी लागू किया हैं पानीपत के उद्योगपतियों में निराशा दिख रही हैं। व्यापारियों में यह निराशा व् विरोध दिन प्रतिदिन बढता जा रहा हैं। जीएसटी के विरोध में पानीपत के व्यापारियों ने पिछले तीन दिनों से भूख हडताल पर बैठे हुए हैं । आज व्यापारियों की भूख हडताल का तीसरा दिन था । इस हड़ताल में 31 व्यापारी भूख हड़ताल में बैठे हुए हैं । व्यापारियों की समस्या को जानने के लिए भाजपा की कार्यकर्ता व पेशे से सीए रश्मि छेत्रपाल, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया व जिला अध्यक्ष प्रमोद विज के साथ पहुंचे । पानीपत के व्यापरी जीएसटी के विरोध में सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन व् हड़ताल कर चुके हैं। इसके बावजूद भी सरकार पाने फैसले को बदलने या इसको सरलीकरण करने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं, जिससे व्यापरियों में रोष लगतार बढ़ता ही जा रहा हैं। सरकार को झुकाने के लिए व्यापरी भूख हड़ताल में बैठना शुरू हुए। आज व्यापारियों की भूख हड़ताल का तीसरा दिन था जिसमे 31 व्यापरी भूख हड़ताल पर बैठे थे।
व्यापारियों की समस्या का हल निकालने के लिए भाजपा की कार्यकर्ता रश्मि छेत्रपाल, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष प्रमोद विज व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र सलूजा अपने कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल की जगह पहुंचे । वहा पहुंचकर उन्होंने व्यपारियों की समस्या को सुना। प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा की हरियाणा सरकार ने उच्च अधिकारी ,सीए व व्यापारी के प्रतिनिधि मंडल का बैंच बनाया हैं ।उन्होंने कहा की विपक्ष जीएसटी को भ्रम पैदा कर रहा हैं। इसलिए सरकार ने इन लोगो के साथ मिलाकर प्लेटफॉर्म बनाया हैं जो व्यापारियों की समस्या को हल करवाने का प्रयास करेंगे । संजय भाटिया ने कहा की व्यापारियों को अभी फायदा नहीं दिख रहा हैं तीन साल के बाद व्यापरी खुद महसूस करेंगे की उसे व्यापर में कितना लाभ हो रहा हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों की हर वास्तविक समस्या का समाधान किया जाएगा और केन्द्र व हरियाणा सरकार तक व्यपारियो की समस्या को पहुचाये जायेगा। उन्होंने कहा की केवल जीएसटी लगने से वह व्यापरी परेशान हैं जो सेल के खाते नहीं रखता हैं नंबर दो के काम करता हैं।
सीटीएमए के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चुघ ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधि मंडल केवल गोली देकर गया हैं। इससे हमे कोई समाधान नजर नहीं आ रहा हैं। उन्होंने कहा की व्यापरियों की अनिश्चितकालीन भूख हडताल जारी रहेगी। राकेश चुघ ने कहा की सोमवार को मीटिंग के बाद पानीपत के सभी उद्योग व् बजार बंद किये जायेगे। इस अवसर पर जोगिन्दर नरूला गुलशन वधवा, तरूण नागपाल, दिपांशु कटारिया, हरबंस सिंह मक्कड़, गोवर्धन वधवा, मोहित जैन, जगदीश सिंगला, अनिल गोयल, राजेश विज, भूपेंद्र गुलाटी, चंद्र बरेजा, राजीव, अशोक जुनेजा, लालचंद तनेजा, अशोक अग्रवाल, किशन लाल सलूजा, जय दयाल तनेजा, राम प्रकाश खुराना, सन्नी कालड़ा, श्याम सचदेवा, अनिल बरेजा, व् जोगिंद्र दुआ मौजूद रहे।
(राकेश कुमार)


Download Android App
Download iOS App



