बापौली: कावडियों की सुरक्षा के मद्देनजर पानीपत हरिद्वार रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो सके । भारी वाहनो का रोकने के लिये थाना सनौली खुर्द पुलिस ने जगह जगह नाका बंदी कर भारी वाहनों को आगे जाने से रोकते हुए वापिस भेज दिया है। श्री चतुर्भाेज गौशाला के सामने भारी वाहन चालको को वापिस भेजते हुए, थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि जब तक रोड पर शिव भगत कावडियों का आवागमन पानीपत हरिद्वार रोड पर है तब तक भारी वाहनो का उत्तर प्रदेश की ओर जाना उक्त रोड से बंद है।
अगर कोई वाहन चालक नियमों को तोडने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। सनौली खुर्द थाना प्रभारी नरेन्द्र ककुमार ने बताया कि कावडियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों को शिवरात्रि तक बंद करने का ठोस कदम उठाया गया है। और वाहनों को पिछे ही रोक दिया जाता है। ताकि शिव भगत कावडियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे । उन्होंने कहा कि हरियाणा पूलिस कावडियों की सुरक्षा के लिये वचन बंद है। जो कि दिन रात जगह जगह नाके बंदी की हरिद्वार की ओर आने जाने वाले हर वाहन व व्यक्ति पर नजर रखे हुए है।


Download Android App
Download iOS App



