गुरदासपुर और सिरसा में थानों के बाहर ग्रेनेड से हमला, तीन लोग घायल, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Summary :

Gurdaspur Police Station Blast: पंजाब के बॉर्डर जिले गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार रात पुलिस थाने के बाहर जोरदार धमाका हुआ। गुरदासपुर में धमाके में 2 महिलाओं समेत 3 लोग जख्मी हो गए, जबकि सिरसा में कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। गुरदासपुर पुलिस थाने के बाहर हुए धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया, जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया था। इस धमाके में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इतनी चोटें टायर फटने से नहीं लगती।…

Gurdaspur Police Station Blast

Gurdaspur Police Station Blast: पंजाब के बॉर्डर जिले गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार रात पुलिस थाने के बाहर जोरदार धमाका हुआ। गुरदासपुर में धमाके में 2 महिलाओं समेत 3 लोग जख्मी हो गए, जबकि सिरसा में कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ।
गुरदासपुर पुलिस थाने के बाहर हुए धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया, जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया था। इस धमाके में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इतनी चोटें टायर फटने से नहीं लगती। राजेश कुमार की आंख में गंभीर चोट लगी है, उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Sirsa Blast News: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Gurdaspur Police Station Blast
Sirsa Blast News

सिरसा में पुलिस ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की है। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है, ‘जब तक हिन्दू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, ग्रेनेड हमले होते रहेंगे।’ हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है और साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा ने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को सरकार और पुलिस की लापरवाही बताया और इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। SSP आदित्य ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही यही। जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।

Gurdaspur Police Station Blast: धमाके में गंभीर रूप से घायल 3 लोग

Gurdaspur Police Station Blast
Punjab Incident News (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर KLA की पोस्ट वायरल होने के बाद घायलों के परिजन भी सामने आए हैं। इस घटना में लाइब्रेरी चौक निवासी सपना शर्मा के शरीर पर छोटे-छोटे घाव मिले हैं। वहीं, नंगल कोटली निवासी अनु बाला के सिर पर चोट लगी है और उनके पति राजेश कुमार की आंख पर गहरी चोट आयी है।

यह भी पढ़ें: मोहाली में ठाएं-ठाएं, लॉरेंस के 4 ख़ास का एनकाउंटर; अनमोल विश्नोई के भारत आने के बाद बड़ी कार्रवाई

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।