गुरुग्राम : बारिश के चलते स्वमिंग पूल बनी सड़कें, जलजमाव ने यातायात को किया प्रभावित

Summary :

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश अब परेशानी का सबब बन रही है। बीते दिनों से जारी बारिश के चलते सड़कें स्वमिंग पूल में तब्दील हो गई हैं।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश अब परेशानी का सबब बन रही है। बीते दिनों से जारी बारिश के चलते सड़कें स्वमिंग पूल में तब्दील हो गई हैं। वहीं गौतम बुद्ध नगर में जलभराव को देखते हुए 24 सितंबर को सभी बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। बारिश के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
गुरुग्राम के नरसिंहपुर इलाके में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों सड़कों पर तैरते हुए भी देखा गया। इसके साथ भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के मानेसर में जलभराव हुआ जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति हो गई।


गुरुग्राम में शुक्रवार को हुई 95 एमएम बरसात में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। सेक्टर से लेकर कॉलोनियों और बड़ी सोसाइटी तक में पानी भरा है। जलमग्न गुरुग्राम में हालातों को ठीक करने के लिए  जीएमडीए और नगर निगम की टीम रात भर राहत और मरम्मत के कार्यों में जुटी रही। इसके बाद भी कई इलाकों में स्थिति सामान्य नहीं हुई। 

राष्ट्रीय राजधानी में भी लगातार बारिश के कारण जलजमाव होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में यातायात जाम हो गया। पिछले दो दिनों से राजधानी में रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से आह्वान किया कि बारिश को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाए।  

Desk Team