मानसून की पहली बारिश ने ही मुंबई की तरह साइबर सिटी गुरुग्राम की रफ्तार भी धीमी कर दी है। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। इस बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का एक हिस्सा धंस गया है। शहर में हालात इतने ख़राब हो गए हैं कि लंबा जाम देखने को मिल रहा है। ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जाम और बारिश की वजह से कई जगहों पर टैक्सी वालों ने भी किराया बढ़ा दिया है।
NH-48 धंसने से लगा 8KM लंबा जाम
तेज बारिश के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर नरसिंहपुर के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस वजह से हाईवे की दो लेन को तुरंत बंद करना पड़ा, जिसके कारण हीरो होंडा चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। फिलहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, लेकिन प्रभावित हिस्से को अभी भी बंद रखा गया है।
#WATCH गुरुग्राम (हरियाणा): बेरहमपुर इलाके में NH-48 का एक हिस्सा धंसने के बाद ट्रैफिक जाम देखने को मिला। pic.twitter.com/OvZTY575w4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
कंपनियों से कर्मचारियों को WFH देने की सलाह
मौसम विभाग ने 8 जुलाई को गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जारी बारिश और भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन लागू करना पड़ा और इसके साथ ही कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) देने की सलाह दी है।
किराया दो से ढाई गुना बढ़ा
I never knew how crazy people in Gurugram get about rain; everyone is out on the roads in their vehicles to celebrate it! pic.twitter.com/Wn4KifJOJl
— Ashish Tripathi (@byashishh) July 7, 2026
मंगलवार को सड़क धंसने के बाद लगे इस भारी जाम में स्कूली बसें और निजी गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। शाम को ऑफिस की छुट्टी के समय भी शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की वजह से गाड़ियों रेंगते हुए नजर आई, जिससे कैब और ऑटो मिलना बेहद मुश्किल हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए 20 से 40 मिनट तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस मजबूरी का फायदा उठाकर कई राइडिंग ऐप्स का किराया दो से ढाई गुना तक बढ़ गया।


Download Android App
Download iOS App




