गुरुग्राम पुलिस बजरंग दल के सदस्य और कथित गौरक्षक मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर को 25 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
आपको बता दे क़ि गौरक्षक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने 12 सितंबर को गुरुग्राम के मानेसर इलाके से गिरफ्तार किया था। साथ ही उसी दिन राजस्थान पुलिस ने उसे भरतपुर जिले में नासिर और जुनैद नाम के दो संदिग्ध पशु तस्करों की हत्या के मामले में कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।
बता दे क़ि मोनू मानेसर फिलहाल न्यायिक हिरासत में भरतपुर जेल में है।
वही, गुरुग्राम पुलिस अब मोनू को एक अलग मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेगी, जो पटौदी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 120 बी, 307 और 201 के तहत दर्ज किया गया था।
साथ ही गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गौरक्षक मोनू मानेसर को जल्द ही पूछताछ के लिए गुरुग्राम लाया जाएगा, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



