हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला, उनकी मां नैना चौटाला, खिलाड़ी संदीप सिंह और योगेश्वर दत्त सहित 1,263 उम्मीदवारों ने प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है।
चुनावी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है और आज पर्चा भरने का अंतिम दिन था। अभी तक कुल 1,846 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
हुड्डा ने अपनी सीट गढ़ी सांपला किलोई से जबकि चौटाला ने ऊचाना कलां सीट से, नैना ने भादरा से, संदीप ने पिहोवा और दत्त ने बड़ोदा सीट से नामांकन भरा है। नामांकन सात अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



