Haryana: रोहतक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज

Summary :

Haryana: हरियाणा की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई। यह भूकंप रात 12:46 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने और नुकसान की खबर नहीं है लेकिन पिछले आठ दिनों में हरियाणा में यह चौथा भूकंप है। EQ of M: 3.3, On: 17/07/2025 00:46:20 IST, Lat: 28.88 N, Long: 76.76 E, Depth: 10 Km, Location: Rohtak, Haryana. For more information Download the…

Haryana: हरियाणा की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई। यह भूकंप रात 12:46 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने और नुकसान की खबर नहीं है लेकिन पिछले आठ दिनों में हरियाणा में यह चौथा भूकंप है।

11 जुलाई को आया था भूकंप

बता दें कि हरियाणा के झज्जर जिले में 11 जुलाई 2025 को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटकों के कुछ ही घंटों बाद झज्जर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप के झटके का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला था।

रोहतक के आस-पास भूकंप के झटके

हरियाणा की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी है। बता दें कि 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में 2.5 से अधिक तीव्रता से चार भूकंप के झटके लगे है। विशेषज्ञ ने इन भूकंप के झटकों को दिल्ली-एनसीआर, रोहतक और झज्जर सहित आसपास के क्षेत्रों के धरती के नीचे फैली भूगर्भीय रेखाओं के साथ जोड़ रहे है। इसलिए भूकंप वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये बढ़ते टेक्टोनिक तनाव के संकेत हैं।

ALSO READ: नूंह में भारी बारिश का कहर, कई सरकारी दफ्तर हुए जलमग्न

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।