इन 2 नए चेहरों को Bigg Boss के मेकर्स ने भेजा ऑफर, ये चेहरे बढ़ाएंगे शो की TRP?

Summary :

सलमान खान (Salman Khan)  के सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ (Bigg Boss 19) को लेकर फैंस की बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है। इस बार शो में कौन-कौन से नए चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब दो बड़े नामों को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल मच गई है। मशहूर यूट्यूबर जैन सैफी (Zayn Saifi)  और एक्टर नाजिम अहमद (Nazim Ahmed ) को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। दोनों की सोशल मीडिया (Social Media) पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि मेकर्स इनकी एंट्री…

Bigg Boss

सलमान खान (Salman Khan)  के सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ (Bigg Boss 19) को लेकर फैंस की बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है। इस बार शो में कौन-कौन से नए चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब दो बड़े नामों को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल मच गई है। मशहूर यूट्यूबर जैन सैफी (Zayn Saifi)  और एक्टर नाजिम अहमद (Nazim Ahmed ) को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। दोनों की सोशल मीडिया (Social Media) पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि मेकर्स इनकी एंट्री से शो की TRP में धमाकेदार उछाल की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है। मेकर्स और इन दोनों के बीच बातचीत जारी है। खास बात ये है कि जैन सैफी को पहले भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अब सवाल ये है कि क्या इस बार दोनों सलमान खान के शो में दिखेंगे? या फिर ये भी ऑफर ठुकरा देंगे? सस्पेंस बना हुआ है…

Bigg Boss
बिग बॉस ने इन लोगों को भेजा ऑफर

‘बिग बॉस 19’ में 2 नए नाम आए सामने

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के आगाज से पहले फैंस की बेसब्री दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इस बीच अब दो और बड़े नाम सामने आए हैं, जिनके शो में आने की चर्चा जोरों पर है। मशहूर यूट्यूबर जैन सैफी और एक्टर नाजिम अहमद को इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है।

इन्हें मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट देने वाले पेजों के मुताबिक, जैन सैफी और नाजिम अहमद को इस सीजन के लिए ऑफर भेजा गया है। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और यही वजह है कि मेकर्स चाहते हैं कि ये दोनों इस शो का हिस्सा बनें। जैन सैफी के इंस्टाग्राम पर इस वक्त 11.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज और कंटेंट क्रिएशन की वजह से वह युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। दूसरी तरफ नाजिम अहमद भी किसी से कम नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शो के मेकर्स का मानना है कि इन दोनों की एंट्री से युवा ऑडियंस भी इस शो की ओर आकर्षित होगी, जिससे शो की TRP में जबरदस्त इजाफा होगा।

Zayn-Nazim
इन्हें मिला ऑफर

मेकर्स से चल रही बातचीत

खबरों की मानें तो जैन सैफी और नाजिम अहमद इस वक्त मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा और डील फाइनल हो गई, तो दोनों जल्द ही सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी एंट्री को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। आपको बता दें कि जैन सैफी को इससे पहले भी ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का ऑफर मिल चुका था, लेकिन तब उन्होंने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया था।

कौन-कौन कर चुका है ऑफर रिजेक्ट?

जहां एक तरफ जैन सैफी और नाजिम अहमद की बातचीत चल रही है, वहीं कई बड़े सेलेब्स ने शो का ऑफर ठुकरा दिया है। जिनमें शामिल हैं- पुरव झा, राज कुंद्रा, मुनमुन दत्ता, जन्नत जुबैर, समय रैना, शरद मल्होत्रा, राम कपूर और कृष्णा श्रॉफ। इन सभी ने इस बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है।

Mickey Makeover
मिक्की का नाम लगभग कन्फर्म

कौन है लगभग कन्फर्म?

दूसरी तरफ, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिक्की मेकओवर को लेकर कहा जा रहा है कि उनका शो में आना लगभग तय है। मिक्की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनका नाम लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।

Bigg Boss
इस बार होगा जबरदस्त धमाल


फैंस की बेसब्री बढ़ी

हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जैन सैफी और नाजिम अहमद जैसे पॉपुलर नामों के जुड़ने से इस शो की टीआरपी में बड़ा उछाल आने की उम्मीद की जा रही है। अब देखना होगा कि क्या ये दोनों सच में इस सीजन का हिस्सा बनते हैं या फिर पिछले बार की तरह आखिरी वक्त में मना कर देते हैं।

Tamanna Choudhary