Haryana Elections: पीएम मोदी ने नायब सैनी को किया फोन, चुनाव में जीत पर दी बधाई

Summary :

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी। Highlights पीएम मोदी ने नायब सैनी को किया फोन चुनाव में जीत पर दी बधाई नायब सिंह सैनी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया पीएम मोदी ने CM नायब सिंह सैनी को फोन पर दी बधाई हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब…

Haryana Elections

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी।

Highlights

  • पीएम मोदी ने नायब सैनी को किया फोन
  • चुनाव में जीत पर दी बधाई
  • नायब सिंह सैनी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया

पीएम मोदी ने CM नायब सिंह सैनी को फोन पर दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन पर बधाई दिए। सैनी भी अपनी जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।” हरियाणा में भाजपा कीर्तिमान रचने जा रही है। रुझानों में राज्य में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है।

पीएम मोदी ने नायब सैनी को दी बधाई, सैनी बोले- हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों ने सरकार को चुना - MH One News

नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से जीते चुना

नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते गए हैं। उन्हें 16,054 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई है। सीएम सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को शिकस्त दी। हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई।

नायब सिंह सैनी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया

nayab singh saini said on the victory of haryana this credit goes to pm modi - Prabhasakshi latest news in hindi

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।” उन्होंने आगे लिखा, ”नेशन फर्स्ट भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन।”

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरका- पुष्कर सिंह धामी

सत्ता के गलियारे से : धामी बने भाजपा के लकी चार्म - Uttarakhand Politics cm pushkar singh dhami lucky charm for bjp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”किसानों और जवानों ने भर दी हुंकार, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह प्रचंड जीत पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऊर्जावान नेतृत्व पर देवतुल्य जनता द्वारा लगाई गई विश्वासरूपी मुहर है। मुझे विश्वास है कि हरियाणा की यह विकास यात्रा इसी प्रकार जारी रहेगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta