उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद पर कानून लाने का विचार कर रही है। राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी। और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से भी जानकारी मांगी गई है।
बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्याकांड के संबंध में लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में अनिल विज ने कहा, ‘‘हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’’ गृह मंत्री ने बताया कि इस मामले में जल्द एक चालान दाखिल किया जाएगा और इसे सुनवाई के लिए त्वरित अदालत में सूचीबद्ध किया जाएगा।
कृषि कानून पर CM खट्टर का विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव, कांग्रेस सदस्यों ने वेल में आकर किया हंगामा
विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है। विज ने बताया कि एक ‘शक्तिशाली राजनीतिक परिवार’ से नाता रखने वाले तौसिफ को अपराध को अंजाम देने के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे शादी करने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने पिछले साल जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण या धर्मांतरण के ‘‘एकमात्र मकसद’’ से शादी के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था।


Download Android App
Download iOS App



