केंद्र के तरफ से शनिवार को लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस जारी कर दी गयी थी। लॉकडाउन के पांचवे चरण में काफी रियायतें दी गयी और चरणबद्ध तरीके से जिंदगी को वापस लाने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए । जिसके बाद हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन के अगले चरण के लिये नए दिशानिर्देश जारी करते हुए एक जून से अंतरराज्यीय सीमाओं को खोलने का फैसला किया है जिसमें दिल्ली से लगने वाली उसकी सीमा भी शामिल है।
इसके वाबजूद सोमवार को दिल्ली से हरियाणा जाने के दौरान कई जगह अभी भी कंफ्यूजन की स्थिति है क्योंकि कई जगह पर बॉर्डर खोले गए है लेकिन कुछ जगह पर सीमाएं अब भी सील है। इसके साथ ही प्रदेश में आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल और मॉल भी खुलेंगे। लॉकडाउन के अगले चरण के लिये एक जून से केंद्र के दिशानिर्देशों पर अमल करते हुए लोगों और सामान की अंतरराज्यीय आवाजाही की भी इजाजत दे दी गई है।
कोविड-19 : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 90 हजार के पार, अब तक करीब 5400 लोगों की मौत
प्रदेश में जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक निरुद्ध क्षेत्र में 30 जून तक पाबंदी लागू रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार देर रात अपने कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्र के नए बंद दिशानिर्देशों पर यह फैसला लिया। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि तीन घंटे तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया कि लोगों और सामान की अंतरराज्यीय और अंतरजिला आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



