हरियाणा में कल से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों के तहत लिया गया फैसला

Summary :

हरियाणा के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, “तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।”

हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए खट्टर सरकार ने राज्य में एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में तीन मई यानी कल से एक हफ्ते के लिए पाबंदियां लागू कर दी जाएंगी। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया था।
राज्य के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ”तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।” बता दें कि महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी कोरोना वायरस के बढ़ने लगे हैं। 


राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 125 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,341 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 13,588 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5,01,566 तक पहुंच गई।

हरियाणा सरकार ने बीमारी के जोखिम वाले व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को काम पर नहीं बुलाने का लिया निर्णय

Desk Team