हरियाणा पूरे देश का सबसे असुरक्षित राज्य

Summary :

NULL

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा के चरखी दादरी के गांव मानकावास में एक स्कूली छात्रा को अगवा कर चाकू की नोंक पर गैंगरेप की खबर ने अब सब्र का बांध तोड़ दिया है। गैंगरेप से जुड़ी ये छठवीं घटना है जो सामने आयी है। इससे पहले पिछले पांच दिन में पांच गैंग रेप और हत्या की दिल दहला देने वाली वारदातों से अब तो ऐसा लगता है हरियाणा पूरे देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। एनसीआरबी के आंक? भी यही कह रहे हैं, जिसके मुताबिक गैंगरेप का राष्ट्रीय औसत 0.3 है जबकि हरियाणा में यह 1.5 है यानि पांच गुना। यानि हरियाणा अपराधियों के लिये सुरक्षित हब बन चुका है। अब तो बस एक ही चारा बचा है कि बिना एक पल की देरी किये हरियाणा सरकार को बर्खास्त किया जाये और बेटियों को बचाने के लिये यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये।

उन्होंने कहा कि जो प्रदेश हुड्डा सरकार के कार्यकाल में निवेश में, प्रति व्यक्ति आय में,खेलों में देश में नम्बर वन राज्य था वो आज अपराध में नम्बर वन राज्य बन गया है। 2014 के मुकाबले 2016 में, मात्र दो सालों में, हरियाणा का अपराध दर ब? कर 78 हो गया है जोकि साल दर साल बिग? ते हालातों का सूरतेहाल बयां करता है। हाल ही में जारी हुए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंक?ों के अनुसार हरियाणा में 1187 बलात्कार और 191 गैंग रेप की घटनायें हुई हैं जो देश में सबसे आगे रहा है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक और चिंता की बात यह है कि लगभग आधे से ज्यादा वारदातों की शिकार नाबालिग बच्चियां हो रही हैं। ब?ते अपराध को लोग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की कमजोरी और निकम्मेपन के कारण ही अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक घिनौनी वारदात को अंजाम दिये जा रहे हैं। छह दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में खुलेआम घूम रहे अपराधी हरियाणा की मासूम बहन बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य घटनाओं का तांडव मचाये हुए हैं। लेकिन ये सरकार अभी भी आंख मूंदे हुए चुपचाप सो रही है। आखिर किसे बचा रही है ये सरकार? मुख्यमंत्री जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है अपनी जिम्मेदारियों को निभा पाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

(राजेश जैन)

Desk Team