हरियाणा में दो पक्षों की हिंसा के बाद तरह – तरह की बाते सामने आ रही है , हालंकि हिंसा प्रभावित इलाको में अर्ध सैनिक – बल तैनात है और क्षेत्र में इंटरनेट सेवाए बाधित कर दी गई है। इस घटना में पुलिस कर्मचारी से लेकर आम नागरिक तक सभी लोग हताहत हुए। जो बाजार रौनक से सजे होते थे और जिन से रास्तो लोग मंजिल तक जाते अब हर जगह सन्नाटा पसरा है। इस सब के बीच अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने मंगलवार को कहा कि नूंह मुख्य प्रभावित क्षेत्र है और नूंह के बाहर कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।
जांच में सहयोग करने के लिए आगे आए लोग
एडीजीपी सिंह ने कहा नूंह मुख्य प्रभावित क्षेत्र था। नूंह के बाहर, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। हिंसा की छोटी घटनाएं थीं, हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच चल रही है। एडीजीपी ने लोगों से भी अपील की कि वे ऐसी कोई भी जानकारी लेकर आगे आएं जो उन्हें जांच में मदद कर सके। नूंह झड़प पर एडीजीपी सिंह ने कहा, “हमने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने सभी से अपील की है कि अगर उनके पास कोई जानकारी है जो हमें जांच में मदद कर सकती है या दंगाइयों की पहचान कर सकती है तो आगे आएं।


Download Android App
Download iOS App



