हरियाणा : लॉकडाउन के दौरान टोल नाकों पर नहीं देना होगा शुल्क

Summary :

राज्य सरकार ने इससे पहले इन टोल नाकों पर 30 मार्च से 14 अप्रैल तक टोल शुल्क न लिए जाने को स्वीकृति दी थी।

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी के संकट के कारण पूरे देश में देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य भर में 15 टोल नाकों पर इस दौरान शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।
हालांकि टोल नाकों के अस्थायी रूप से बंद रहने के दौरान माल ढुलाई के सभी वाहनों को जाने दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इससे पहले इन टोल नाकों पर 30 मार्च से 14 अप्रैल तक टोल शुल्क न लिए जाने को स्वीकृति दी थी।

Desk Team