हरियाणा : Panchkula में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

Summary :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Panchkula के सेक्टर-22 में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एक विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। Panchkula में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास Panchkula : पंचकुला में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है कि 13.75 एकड़ में 150 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूरा होगा। वहीं, विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे हरियाणा के युवाओं को काफी लाभ होगा और गांव-गांव से…

Panchkula

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर Panchkula के सेक्टर-22 में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एक विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।

Panchkula में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

Panchkula : पंचकुला में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है कि 13.75 एकड़ में 150 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूरा होगा। वहीं, विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे हरियाणा के युवाओं को काफी लाभ होगा और गांव-गांव से नई-नई प्रतिभा सामने आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे।

Panchkula : सीएम सैनी ने युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना और आईटी सक्षम युवा योजना का शुभारंभ किया। आईटी सक्षम योजना के माध्यम से युवाओं को अत्याधुनिक आईटी कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के पहले चरण में पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सक्षम युवा योजना के तहत मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते को अलग-अलग वर्गों में 1,200 रुपये से 3,500 रुपये तक बढ़ा दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar