Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के हिसार में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सभी पार्टियां जोरों-शोरों के साथ अपनी पार्टी का प्रचार करने में जुटी हुई है। पीएम मोदी हिसार के एयरपोर्ट चौक के पास स्थित मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। हिसार से बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रचार में जुटी सभी पार्टियां
बता दे कि, अमित शाह भी कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के लिए आ चुके है। वहीं केजरीवाल ने भी हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिसार में बड़ी रैली करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता ये दावा कर रहे हैं कि रैली के बाद हरियाणा का चुनावी माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हो जाएगा और हरियाणा में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रैली की सुरक्षा के लिए 10 आईपीएस, 35 डीएसपी, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड की टीम के साथ करीब एक हजार जवानों की तैनाती होगी। संदिग्ध लोगों पर ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। रैली की सुरक्षा को लेकर एसपीजी की टीम ने हिसार प्रशासन से पूरी जानकारी ली है। हिसार में होने वाली इस रैली में 23 बीजेपी उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहेंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



