साइबर सिटी गुरुग्राम के निवासियों को अधिक एम्बुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत हरियाणा रोडवेज ने अपनी पांच मिनी बसों को एम्बुलेंस में बदल दिया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, वे जल्द ही गुरुग्राम में एम्बुलेंस सेवाओं को बढ़ाने के लिए इन मिनी बसों को स्वास्थ्य विभाग को सौंप देंगे।
.jpg)
उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेशरें को लागू करके पांच मिनी बसों को एम्बुलेंस में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एम्बुलेंस में चार बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा इन बसों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मरीज को ऑक्सीजन सहित आवश्यक सुविधाएं दी जा सकें।
.jpg)
इन बसों में पंखे भी लगाए गए हैं और मेडिकल बॉक्स, ऑक्सीजन सिलेंडर स्टैंड, पीपीई किट और सेनिटाइजर रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए गुरुग्राम के सभी विभाग एक-दूसरे के सहयोग से दिन-रात काम कर रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
गर्ग ने कहा कि रेड क्रॉस स्वयंसेवक, नागरिक सुरक्षा, विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुटता से काम कर रहे हैं और इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन का समर्थन कर रहे हैं। उपायुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि वे संक्रमण से निपटने के लिए कोविड नियमों का गंभीरता से पालन करें और जहां तक संभव हो घर में ही रहें।


Download Android App
Download iOS App



