आधार के महत्व से अवगत कराने के लिये हरियाणा में चलेगा‘आधार रथ‘

Summary :

प्रणाली से आधार कार्ड लिंक होने के बाद केवल पात्र लोगों को ही राशन मिलता है। अब राशन वितरण में पहले की तरह भ्रष्टाचार या गड़बड़ नहीं होती है।

हरियाणा सरकार ने आधार कार्ड के महत्व, इसे अपडेट कराने से सम्बंधित समस्याओं और आधार के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘आधार-रथ’ की शुरुआत की है जो दो जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदेश के जिलों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को आधार से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां देगा। राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एस. प्रसाद ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर से ‘आधार-रथ’ को झंडी दिखाकर रवाना करने उपरांत मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाने के मामले में हरियाणा देश में अग्रणी है। जन्म पंजीकरण के मामले में भी हरियाणा देश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने, आधार की आवश्यकताओं और उससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी देने के लिए ‘आधार-रथ’ की शुरुआत की गई है। यह रथ 40 दिनों तक प्रदेश में भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड आने के बाद भ्रष्टाचार में कमी आई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आधार कार्ड लिंक होने के बाद केवल पात्र लोगों को ही राशन मिलता है। अब राशन वितरण में पहले की तरह भ्रष्टाचार या गड़बड़ नहीं होती है।

Desk Team