करनाल : हरियाणा की छोरी ने इंडोनेशिया में हो रही स्वीमिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 6 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 19 खिलाड़ी भाग ले रहे है। 100 मीटर बटरफलाई प्रतियोगिता में हरियाणा की देवांशी सतीजा ने सिल्वर मैडल हासिल किया है। फोन पर पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए स्वीमिंग कोच कवलजीत संधु ने बताया कि यह एशियन पैरा गेम्स इंडोनेशिया के जर्काता में हो रही है।
जानकारी देते हुए कवलजीत ने बताया कि उनके साथ 19 खिलाडिय़ों का दल हे। हरियाणा की देवांशी ने पहला पदक हासिल किया है। जोकि देश-प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होने बताया कि उन्हें अपने खिलाडिय़ों से ओर पदक जीतने की उम्मीद है। 16 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।
हरियाणा की इस छोरी ने ब्यूटी कांटेस्ट जीत सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, बनाये लाखों फैन्स
– तरूण मदान


Download Android App
Download iOS App



